फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Accident News: 9 dead and 30 injured after a bus and a Bolero collided with each other in Pilibhit uttar pradesh

Pilibhit Accident: बस और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर, बस चालक समेत नौ लोगों की मौत, 30 घायल

Sat, 17 Oct 2020 01:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit Accident News: 9 dead and 30 injured after a bus and a Bolero collided with each other in Pilibhit uttar pradesh
हादसे के बाद... - फोटो : ANI

पीलीभीत में असम हाईवे के पूरनपुर और सेहरामऊ बार्डर पर एक बरातघर के पास लखनऊ से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन रोड से नीचे खाई में जाकर पलट गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाना शुरु किया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में पिकअप और बस में सवार 30 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पूरे जिले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ, जब पीलीभीत डिपो की एक अनुबंधित बस लखनऊ से सवारी लेकर जिले की ओर आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस जब असम हाईवे पर पहुंची तो वहां से एक पिकअप वैन जा रही थी। तभी रात करीब ढाई बजे अंधेरा होने के कारण पिकअप वैन रोडवेज बस में जा घुसी। बस और पिकअप वैन की टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ। 

हादसे के बाद पिकअप और बस पलट कर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। हादसे में बस के चीथड़े उड़ गए। बस की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लखनऊ के मकैनपुर निवासी संतोष लोधी, लखनऊ महानगर निवासी मोहन बहादुर और उनकी पत्नी कलावती, दीपा विश्वास, बहराइच निवासी बाबाद्दीन, श्याम कुमार और रोडवेज बस के चालक मोहल्ला डालचंद निवासी शकील की मौत हो गई। 

हालांकि अन्य दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में मरने वालों की संख्या नौ बताई जा रही है। जबकि 3० लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर एसपी जयप्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को निकाल कर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। 


मरने वाले लोगों के शव को गाड़ी से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। डीएम पुलकित खरे ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बस और पिकअप की भिड़त में नौ लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग घायल हो गए। घायलों को रेसक्यू कर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मृतकों के परिवार वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed