फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   7.97 crore work started for flood protection

बाढ़ से बचाव के लिए 7.97 करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ

Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
7.97 crore work started for flood protection
शारदा नदी पर बाढ़ खंड की ओर मंजूर कार्यों के शुभारंभ से पूर्व पूजन करते विधायक व अन्य। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को शारदा नदी के कटान से सुरक्षित रखने के लिए बुधवार को 7.97 करोड़ रुपये की लागत योजना पर काम शुरू हो गया। विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा अर्चना कर फावड़ा चला कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बाढ़ खंड द्वारा बचाव कार्य कराए जाने हैं। पिछली वर्ष बरसात के अंतिम समय में शारदा नदी में भीषण बाढ़ आई थी। इससे कलीनगर तहसील क्षेत्र में नोमेंस लैंड से लेकर जनपद सीमा तक शारदा नदी ने भारी तबाही मचाई थी। उस समय प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री ने दौरा कर बरसात के बाद समय से बाढ़ नियंत्रण कार्य की घोषणा की थी, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू नहीं किए जा सके। ग्रामीणों ने मांग भी शुरू की थी। दरअसल समय से बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू न होने से कार्य की गुणवत्ता की अनदेखी हावी रहती है। इसका खामियाजा बरसात के दौरान ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक ने ढकिया ताल्लुके महाराजपुर क्षेत्र में एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली बाढ़ नियंत्रण योजना का विधि विधान के साथ नदी पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि ढकिया में ठोकर संख्या 6 से आगे ठोकर संख्या 11 तक जिओ बैग में रेत भरकर ठोकरें बनाई जाएंगी। परकोपाइन भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा शारदा नदी ने इंडो नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड क्षेत्र में बने मार्जिनल बांध के क्षतिग्रस्त क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 6.67 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड के अभियंताओं पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाने पर विधायक ने गुणवत्ता बरतने के सख्त निर्देश दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता ध्रुव नारायण शुक्ला, दीवान सिंह खोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed