{"_id":"693c5d16991433326306218d","slug":"69-thousand-voters-increased-in-the-three-tier-panchayat-elections-the-number-reached-1352-lakh-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-149757-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़े 69 हजार मतदाता, संख्या हुई 13.52 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़े 69 हजार मतदाता, संख्या हुई 13.52 लाख
Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 69,412 मतदाता बढ़ गए हैं। अब मतदाताओं की संख्या 12.83 लाख से बढ़कर 13.52 लाख हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के सत्यापन का काम लगभग पूरा हो गया है।
पंचायत चुनाव को लेकर चल रहा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। वर्ष 2021 की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी करीब 5.41 प्रतिशत है। वर्ष 2021 में मतदाताओं की संख्या 12.83 लाख थी। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट भेज दी है। अब 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 24 से 30 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।
सूची से हटाए गए 1.29 लाख मतदाताओं के नाम
पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद पंचायत चुनाव की सूची में 13,52,752 मतदाता हो गए हैं। वहीं सूची से 1,29,354 मतदाताओं के नाम विलोपित (हटाए) गए हैं। एडीएम प्रसून द्विवेदी ने बताया कि जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन भी हो गया। जिले में करीब मतदाताओं की संख्या बढ़ने का प्रतिशत करीब 5.50 है। आयोग के निर्देश पर बढ़े मतदाताओं का भी सत्यापन कराया जाएगा।