{"_id":"5b9417e0867a557ecc326c86","slug":"61536432096-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाजेटिव इनर्जी के लिए युवा ले रहे योग का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाजेटिव इनर्जी के लिए युवा ले रहे योग का सहारा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक ऊर्जा के लिए युवा ले रहे योग का सहारा
जिले में 40 योग प्रशिक्षण केंद्र हो रहे हैं संचालित
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एक ओर जहां युवा वर्ग में वॉट्सएप फेसबुक के प्रति दीवानगी बढ़ रही है, वहीं उन्हीं में से एक ऐसा भी वर्ग है जिसका योग के प्रति खासा रुझान है। भागदौड़ वाली जिंदगी से परेशान होकर हर कोई जिंदगी को आसान बनाना चाहता है। ऐसे में युवा वर्ग अब योग का सहारा ले रहे हैं। अमर उजाला ने इसको लेकर जब युवाओं से बातचीत की तो अधिकांश युवाओं ने योग से सकारात्मक ऊर्जा व मानसिक शक्ति मिलने की बात कही।
आज की युवा पीढ़ी जहां इंटरनेटसेवी व परिपक्व है, वहीं आगे बढ़ने की होड़ के चलते कई तरह की शारीरिक व मानसिक परेशानियों से भी घिरती जा रही है। ऐसे में यंगस्टर्स अब जिम का सहारा छोड़ योग की ओर रुख कर रहे हैं। वजह यह है कि योग से उन्हें तनाव कम करने व मानसिक उन्मुक्त वातावरण तैयार करने में मदद मिलती है। अपने जिले की बात करें तो पूरे जिले में करीब 40 योग प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अकेले शहर में चार प्रशिक्षण केंद्र हैं जहां रोजाना योग प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों को योगाभ्यास कराने के साथ उन्हें इसकी बारीकियां भी बताई जाती है। प्रशिक्षण के बाद वे इसे अपने घर में रहकर ही रोजाना अभ्यास कर सकते हैं।
----------
मानव को प्रकृति से जोड़ता है योग
योग प्रशिक्षक व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह कहते हैं कि योग हमेशा से प्राचीन परंपरा का हिस्सा रहा है। योग करने से शारीरिक व मानसिक फायदे होते हैं। यह पंचतत्वों से बने मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। योग से होने वाले फायदों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि योग प्रशिक्षण केंद्रों पर योग साधकों का संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
----------
08 पीबीटीपी 1
ये है युवाओं की राय
मन की स्थिरता को योग कारगर
योग तो लगभग हर घर में ही पहुंच चुका है। स्टडी के दौरान कई प्राब्लम आती हैं जिससे मन खिन्न हो जाता है। मन को स्थिर और इसकी शांति के लिए योग काफी कारगर साबित होता है।
- अंजलि
-----------
08 पीबीटीपी 2
विचारों को नियंत्रित करता है योग
योग तन के अलावा मन को भी शांति देता है। योग के कई आसान व ध्यान हमारे विचारों को नियंत्रित कर संतुलित करते हैं, जिससे मन शांत रहने लगता है। एक सफल व्यक्ति बनने के लिए युवाओं को योग अवश्य करना चाहिए।
- कल्पना
------------
08 पीबीटीपी 3
भागदौड़ भरी जिंदगी में योग अमृत समान
भागदौड़ भरी जिंदगी में योग एक अमृत के समान है। नियमित योग करने से इसके फायदे भी जल्दी सामने आने लगते हैं। यदि किसी कारणवश योग नहीं कर सके तो इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।
- नीलेश कुमार