फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला उत्पीड़न में बरती लापरवाही तो नपेंगे जिम्मेदार: शशिबाला

महिला उत्पीड़न में बरती लापरवाही तो नपेंगे जिम्मेदार: शशिबाला

Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न में बरती लापरवाही तो नपेंगे जिम्मेदार: शशिबाला
महिला उत्पीड़न में बरती लापरवाही तो नपेंगे जिम्मेेदार: शशिबाला
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला उत्पीड़न की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिबाला भारती ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबधित घटनाओं की समीक्षा करते हुए सख्त लहजे मे अफसरों को नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। अगर कही लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके साथ ही समीक्षा बैठक में उन्होंने तीन महीने के दौरान महिला उत्पीड़न के मामलों में की गई कार्रवाई को जानने के साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के बाद शशिबाला भारती ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और स्टाफ को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आशा ज्योति केंद्र के निरीक्षण में केंद्र प्रभारी कंचन ज्योति से समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद बीसलपुर के ग्राम गोवल पतिपुरा स्थित वृद्वाआश्रम का निरीक्षण करने पहुंची शशिबाला ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला संरक्षण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed