{"_id":"5b562a564f1c1bbd298b5a59","slug":"61532373590-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नलकूपों की विद्युत सप्लाई विगत एक सप्ताह से विद्युत सप्लाई ठप होने से आक्रोशित किसानों ने खेकड़ा बिजलीघर में एसडीओ का घेराव कर हंगामा किया। एसडीओ के जल्द ही आपूर्ति चालू कराने के आश्वासन पर किसान लौट गए।
नगर के जंगल में विगत एक सप्ताह से पाबी फीडर की विद्युत सप्लाई ठप है। इसके चलते एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप है। तभी से किसान अधिकारियों लाइन चालू कराने की मांग कर रहे हैं। अभी तक समस्या का निदान नही हो सका। सोमवार को आक्रोशित किसान पाठशाला मार्ग स्थित खेकड़ा बिजलीघर पर पहुंचे और बिजलीघर में नारेबाजी की और एसडीओ डीपी सिंह का घेराव कर आक्रोश जताया और आपूर्ति चालू कराने की मांग की। एसडीओ ने जल्द आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामपाल, तेजपाल, जयदीप सभासद, अजय, बंटी, भोला, कालू, सुरेंद्र, विपिन, दिनेश, प्रदीप आदि किसान मौजूद रहे।