{"_id":"5afde0b64f1c1bce408b6311","slug":"61526587574-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकिमपा ने गन्ना जलाकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकिमपा ने गन्ना जलाकर किया विरोध
Updated Fri, 18 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 पीबीटीपी 03
राकिमपा ने गन्ना जलाकर किया विरोध
केंद्रीय मंत्री मेनका के बयान पर की कड़ी निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
गन्ना किसानों पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा किए गए बयान के बाद से लगातार विरोध हो रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी ने खकरा चौराहे पर एकत्र होकर केंद्रीय मंत्री के बयान की निंदा की और गन्ने की होली जलाकर उनका विरोध जताया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक वीएम सिंह के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिला प्रभारी यूसुफ मलिक ने नेतृत्व में कार्यकर्ता खकरा चौराहे पर एकत्र हुए। यूसुफ मलिक ने कहा कि पर्ची न मिलने से गन्ना किसान परेशान हैं, मिल बंदी के कगार पर है। बेलगाम अधिकारी जनता की सुन नहीं रहे हैं। ऐसे में किसान मजबूर होकर केंद्रीय मंत्री के पास अपनी समस्या लेकर गया था, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने किसानों से हमदर्दी दिखाने के बजाय उन्हें गन्ना न बोने की नसीहत देकर झिड़क डाला। ऐसा कहा केंद्रीय मंत्री किसानों का चूल्हा बुझवाना चाहती हैं। उनके इस तरह के बयान की पार्टी कड़ी निंदा करती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अंत में गन्ने की होली जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। इसमें डॉ. महफूज अली, अखलाक अंसारी, कल्लू भाई, श्याम सिंह, मस्सा सिंह, भगवानदास, श्यामाचरन, वीरपाल, जरतार सिंह, कुलविंदर सिंह, मुनीष कुमार, बाबूराम, सोहनलाल आदि थे।