फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसान नेता के खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह

किसान नेता के खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह

Tue, 15 May 2018 06:56 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
किसान नेता के खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह
15 पीबीटीपी 35
विज्ञापन

किसान नेता के खेत में मिले बाघ के पगचिह्न
पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे, जुटाई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)।
किसान नेता सर्वदत्त सिंह के खेत में मंगलवार दोपहर बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर चली पड़ताल के बाद पगचिह्न बाघ के ही निकले। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।

तहसील क्षेत्र में काफी समय से बाघ विचरण कर रहे हैं। इनकी आए दिन कहीं न कहीं मौजूदगी का अहसास होता रहता है। इस पर वनकर्मी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाते हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान को लेकर प्रयास नहीं हो सके हैं। मंगलवार दोपहर को किसान नेता गजरौला गांव निवासी सर्वदत्त सिंह के खेत पर मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच खेत में बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। जिसके बाद बाघ की मौजूदगी का अहसास होते ही मजदूर भाग खड़े हुए। चीख पुकार मचने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह मौके पर पहुंचे। एकजुट हुए ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद वन विभाग को बताया गया। इस पर सामाजिक वानिकी के रेंजर सतेंद्र चौधरी, अंकित कुमार, चेतन्य, तेजपाल, अवधेश गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खेत पर पड़ताल की गई, इसमें पगचिह्न बाघ के निकले। जिसके बाद वनकर्मियों ने गांव के लोगों को बाघ की दस्तक को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा। उनको अकेले खेतों में न जाने की भी सलाह दी गई। पगचिह्न मिलने के बाद से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed