{"_id":"5a3cfdf34f1c1b001c8ba5cd","slug":"61513946611-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की जमीन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की जमीन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण हटाया
- फोटो : अमर उजाला
डीएम आवास के सामने से भी हटाए फड़-खोखे
पीलीभीत। घन्नईताल के निकट नगरपालिका की जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसे शुक्रवार को प्रशासन ने नगरपालिका की जेसीबी लगाकर निर्माण ध्वस्त करा दिया। इसके बाद टनकपुर मार्ग पर डीएम आवास के सामने फड़ और खोखे हटाए गए।
शहर में नौगवां चौराहे से शहर की ओर आने वाले मार्ग पर घन्नईताल के निकट करीब आठ वर्ष कुछ लोगों ने पहले छप्पर डालकर कब्जा किया, जिसे कुछ साल बाद लिंटर डालकर पक्का कर लिया गया। इस मामले की जांच में सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा ने निर्माण को अवैध पाते हुए गिराने के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार को कानूनगो ओमप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व एवं नगरपालिका की टीम जेसीबी लेकर घन्नईताल पहुंची और अवैध रूप से बनाए गए निर्माण को गिरा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पालिका की जमीन पर पक्का कमरा बनाया गया था जिसे गिरा दिया। घन्नईताल के बाद अतिक्रमण हटाने को टीम डीएम आवास के सामने पहुंची। यहां सुबह के समय नोटिस देकर शाम तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे जिस पर कई फड़ और खोखे वाले स्वत: हट गए थे। शेष बचे फड़ और खोखेवालों को प्रशासन की टीम ने हटा दिया।