{"_id":"5a3a61884f1c1b8b688b9a32","slug":"61513775496-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली धूप, ठंड से मिली रहात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली धूप, ठंड से मिली रहात
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
ठंड में जाती युवति।
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। कई दिन से कोहरे की धुंध और गलन भरे मौसम के बीच ठिठुरते लोगों ने बुधवार को राहत महसूस की। सुबह लोग सोकर उठे तो सर्द हवाओं के साथ मौसम ठंडा था, लेकिन सुबह लगभग 10 बजे के बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए तो लोगों के भी चेहरे खिल गए। थोड़ी देर में ही धूप खिल गई। इसके बाद सभी धूप का आनंद लेते देखे गए। कोई परिवार के साथ पार्कों और घरों के बाहर बैठकर धूप का आनंद लेता दिखा तो वहीं लोग घरों की छत पर गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखे।
मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तेज धूप थी। धूप देखकर कई दिन से कपड़े धोने के लिए परेशान महिलाओं ने भी सुबह ही कपड़े धोने की तैयारी कर ली। सर्दी की वजह से रजाइयों में बैठे बुजुर्ग बालकनी और घरों के बाहर धूप में बैठे नजर आए। लगभग पूरे दिन धूप खिली रहने से सर्दी से कई दिनों से बेहाल लोगों के चेहरे पर राहत और सकून झलक रहा था। बाजार में भी दिन में रौनक पिछले तीन दिनों की अपेक्षा अधिक रही। शाम को सूरज छिपने के साथ ही मौसम ने फिर हल्की करवट ली और माहौल ठंडा होने लगा। सड़कों पर चहल-पहल भी कम हो गई।