{"_id":"5a254e474f1c1b86698bf7cc","slug":"61512394311-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी व्यक्तिगत, मिक्सड डबल्स चैंपियनशिप पर पीलीभीत का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटी व्यक्तिगत, मिक्सड डबल्स चैंपियनशिप पर पीलीभीत का कब्जा
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप पर मुरादाबाद का कब्जा
35वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता
पीलीभीत। एलएच स्टेडियम में चल रही 35वीं पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दूसरे दिन सोमवार को भी कई मैच खेले गए। टेबल टेनिस डबल्स और व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर बेहतर प्रदर्शन कर पीलीभीत ने कब्जा जमाया। हालांकि महिला वर्ग में पीलीभीत की टीम को शिकस्त मिली। फाइनल में बरेली को हराकर पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप पर मुरादाबाद ने कब्जा कर लिया।
दूसरे दिन सोमवार को पुरुष टेबल टेनिस व्यक्तिगत चैंपियनशिप का फाइनल मैच पीलीभीत के नगेंद्र सिंह राठौर और शाहजहांपुर के सरताज के बीच खेला गया। इसमें पीलीभीत के नगेंद्र ने 3-0 से शाहजहांपुर को हराकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसके बाद खेले गए मिक्सड डबल्स में पीलीभीत के नगेंद्र सिंह राठौर और दिशा चौधरी की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बदायूं के महेशचंद्र और मधु कश्यप की जोड़ी को 3-0 से शिकस्त देकर एक और ट्रॉफी पीलीभीत की झोली में डाल दी। टेबल टेनिस महिला वर्ग में पीलीभीत और बदायूं के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें बदायूं की टीम पीलीभीत को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। पुरुष बैडमिंटन व्यक्तिगत चैंपियनशिप के प्रथम सेमीफाइनल में मुरादाबाद के अखिलेश और बदायूं के अंकुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मुरादाबाद टीम के अखिलेश ने 2-0 सेटों से बदायूं को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उधर, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बिजनौर के अभिषेक ने रामपुर के हेमराज को 2-0 सेटों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने बरेली को 2-0 सेटों से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, आरआई घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।