फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अध्यक्ष के लिए 67 और सदस्य के 304 नामांकन

अध्यक्ष के लिए 67 और सदस्य के 304 नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के लिए 67 और सदस्य के 304 नामांकन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में नामांकन कराए। जिले के सभी पांच नामांकन स्थलों पर तीन नगरपालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों सहित कुल 67 नामांकन हुए। वहीं सदस्य पद के लिए 304 नामांकन कराए गए।
विज्ञापन

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बने नामांकन स्थल पर पीलीभीत नगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी के रूप में महंत अवनेश कौशिक की पत्नी प्रियंका कौशिक ने खासे जोशखरोश के साथ नामांकन किया। इसके लिए शहर के यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सभा की। जिसे पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज के एमडी मुहम्मद आरिफ समेत कई सपाई मौजूद रहे। सभा के बाद जुलूस की शक्ल में प्रियंका कौशिक ने नामांकन स्थल पहुंचीं और तीन सेटों में पर्चा दाखिल किया। समाजसेवी अरुण चंचल की मां डोलीदास चंचल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में व कांग्रेस प्रत्याशी ममता लोधी ने भी धूमधाम के साथ पर्चा भरा। इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की पत्नी विमला जायसवाल व बसपा के वरिष्ठ नेता नफीस अंसारी की पत्नी नसरीन अंसारी ने भी सादगी के साथ नामांकन पत्र का एक-एक सेट दाखिल किया। ये दोनों ही प्रत्याशी मंगलवार को धूमधड़ाके के साथ भी नामांकन पत्रों के एक-एक सेट दाखिल करेंगे। सभी ने यहां चुनाव अधिकारी/ शारदा सागर के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किए। इस तरह सोमवार को यहां कुल पांच प्रत्याशियों ने सात नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष एजाज अहमद ने सपा से जबकि निर्दलीय के रूप में सहरोज व आरफा जमाल ने चुनाव अधिकारी/ पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केपी सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इसी केंद्र पर न्यूरिया नगरपंचायत अध्यक्ष के लिए बने काउंटर पर निवर्तमान चेयरमैन हिलाल अहमद की पत्नी कमरूलनिशां ने सपा प्रत्याशी के रूप में, जबकि पूर्व चेयरमैन अब्दुल फ्यूम की पत्नी माजदा ने कांग्रेस व शबिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव अधिकारी डिप्टी कमिश्नर व्यापारकर केशव प्रसाद केसरी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के चलते एडीएम बृजकिशोर, एसडीएम पूर्णिमा सिंह, सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल पूरे समय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। निकाय चुनाव के लिए एसआरएम इंटर कॉलेज में बने नामांकन स्थल पर सोमवार को बीसलपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बसपा से मोहम्मद सलीम मंसूरी, निर्दलीय नवीहसन अंसारी, मेहशार जहां व सत्यप्रकाश बिट्टू ने नामांकन दाखिल किए। सदस्य पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 58 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नगर पंचायत बिलसंडा के अध्यक्ष पद के लिए सपा से मोहम्मद अंसार मंसूरी, बसपा से अटल जायसवाल, भाजपा से रमेश गुप्ता, निर्दलीय सुनील कुमार, माया देवी व सीमा देवी ने नामांकन कराया। यहां सदस्य पदों के लिए 37 नामांकन हुए। नगर पंचायत बरखेड़ा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ममता भोजवाल, निर्दलीय संगीता गुप्मा, सोनम गुप्ता, रामवती शर्मा, मीरा देवी, निसा बी व माहेनूर ने नामांकन कराया। सदस्य पदों के लिए 26 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
पूरनपुर। नामांकन के छठे दिन सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना ने पूर्व विधायक पीतमराम के साथ नामांकन कराया। इसके अलावा पूर्व जिपं सदस्य रिजवाना बेगम, अब्दुल वहीद अंसारी, मुजफ्फर हुसैन खां ने भी नामांकन दाखिल किए जबकि सदस्य पद के 40 नामांकन हुए। आरओ रविकांत शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के दो और सदस्य पद के 18 नामंाकन पत्र बिके।
माधोटांडा। कलीनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेयरमैन सुनील कटियार, ताहिर खां सहित 11 और सदस्य पद के लिए 25 नामांकन दाखिल हुए। यहां अध्यक्ष पद का एक पर्चा बिका।
अमरिया। गुलडिया भिंडारा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सात नामांकन दाखिल हुए। इसमें निवर्तमान चेयरमैन अजय गोयल ने भाजपा प्रत्याशी के रूप जबकि सपा प्रत्याशी के रूप में डॉ. मुन्ने खां नामांकन कराया। इसके अलावा भाजपा के बागी राजीव प्रताप सिंह, द्वारिका प्रसाद, राजीव कुमार व प्रवीन कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। यहां अध्यक्ष के सात और सदस्य के 19 नामांकन हुए।


नामांकन स्थल पर हावी रहीं अव्यवस्थाएं
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पीलीभीत नगरपालिका, जहानाबाद व न्यूरिया नगर पंचायत के नामांकन स्थल बनाए गए हैं। इसके लिए कॉलेज की बैरिकेडिंग के साथ स्टेडियम रोड पर भी कॉलेज गेट के पास बैरियर बनाया गया है, लेकिन पिछले तीन दिनों से यह बैरियर टूटा पड़ा है। वहीं पुलिस की लापरवाही के चलते आवारा पशु भी नामांकन स्थल पर घूमते नजर आए। इतना ही नहीं नामांकन स्थल तक पहुंचने के लिए दोनों गेटों पर पुलिस तैनात है और मेटल डिटेक्टर भी लगा है। इसके बाद भी एक युवक कान में ईयर फोन लगाकर फोन लेकर कॉलेज परिसर में पहुंच गया। हालांकि सीओ की नजर पड़ने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन इससे नामांकन स्थल की सुरक्षा में लगी पुलिस की सतर्कता की पोल खुलती नजर आई।

नामांकन की स्थिति
निकाय अध्यक्ष सदस्य
पीलीभीत 07 56
बीसलपुर 08 58
पूरनपुर 04 40
बिलसंडा 11 37
बरखेड़ा 11 26
न्यूरिया 05 13
जहानाबाद 03 30
गुलड़िया भिंडारा 07 19
कलीनगर 11 25
कुल 67 304
नोट: अध्यक्ष पद के कई प्रत्याशियों ने दो अथवा तीन नामांकन पत्र भी जमा किए हैं। जिनकी संख्या इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed