फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   3.5 करोड़ से बनेगा आशा ज्योति केंद्र

3.5 करोड़ से बनेगा आशा ज्योति केंद्र

Wed, 04 Oct 2017 05:43 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
3.5 करोड़ से बनेगा आशा ज्योति केंद्र

विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के चिकित्सक आवास में शुरू किए गए आशा ज्योति केंद्र का जल्द अपना भवन होगा। इसके लिए शासन ने 3.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिला अस्पताल में ही सीएमओ कार्यालय के पीछे खाली पड़ी जमीन पर इसका निर्माण कराया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर सेे महिलाओं की सहायता के महिला महिला हेल्प लाइन नंबर 181 शुरू किया गया। इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए आशा ज्योति केंद्र खोले हैं। शासन का निर्देश मिलने पर कुछ माह पूर्व जिला अस्पताल के एक आवास में इसका शुभारंभ किया गया। आवास में चल रहे इस कार्यालय में महिला काउंसलर के साथ, पीड़ितों को रखने और पुलिस सहायता के लिए पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने आशा ज्योति केंद्र बनवाने को जमीन का प्रस्ताव जिला प्रशासन से मांगा था। डीएम के स्तर से सीएमओ कार्यालय के निकट खाली जमीन का प्रस्ताव कर शासन को भेजा गया। जमीन का प्रस्ताव मिलने पर शासन ने केंद्र का भवन बनवाने को 3.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें पीड़िताओं के रहने के लिए पांच बेड होंगे। इसके अलावा एक कैंटीन, एटीएम, लोकवाणी केंद्र का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आशा ज्योति केंद्र के निर्माण के लिए शासन से 3.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। धनराशि मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-संजय निगम, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed