{"_id":"59cc05724f1c1b6f548b4cb8","slug":"61506542962-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनससी कैडेटो ने स्वच्छता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनससी कैडेटो ने स्वच्छता रैली निकाली
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा(बागपत)।
एनसीसी के कैडेटों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। वहीं नगर पालिका में ईओ ने बैठक कर सफाई कर्मियों से नियमित रूप से सफाई करने को कहा। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में लोगों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मार्ग पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
बुधवार को नगर क्षेत्र में साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नगर के एमएम इंटर कॉलेज के एनसीसी के कैडेटों ने शिक्षकों के नेतृत्व में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली का शुभारंभ शिक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जागरूकता रैली कॉलेज में वापस पहुंचकर समाप्त हुई।
नगर पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की । इस दौरान ईओ ने सफाई कर्मियों से सफाई को लेकर प्रश्न पूछे। प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा जो भी अच्छी सफाई रखेगा, उसको सम्मानित किया जाएगा। और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव चौधरी देवेंद्र धामा, ग्राम प्रधान प्रवेश देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मार्गों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। ंइस दौरान ग्राम प्रधान के पति देवेंद्र धामा, समाजसेवी देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, कंवर पाल सिंह, समे सिंह, वीरपाल, कृष्णपाल, बिजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह आदि रहे।