फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दीपावली तक शुरू हो सकता है ओवरब्रिज पर आवागमन

दीपावली तक शुरू हो सकता है ओवरब्रिज पर आवागमन

Sun, 18 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
दीपावली तक शुरू हो सकता है ओवरब्रिज पर आवागमन

विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां ओवरब्रिज पर दीपावली तक आवागमन शुरू हो सकता है। निर्माण कार्यों के निरीक्षण को आए सेतु निगम के अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता को काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

नौगवां रेलवे क्रासिंग पर करीब डेढ़ साल पहले निर्माण शुरू कराया गया था। इसके लिए डेढ़ साल का समय दिया गया था लेकिन रेलवे क्रासिंग से शहर की ओर खड़े पेड़ों के काटने की अनुमति मिलने में देरी के चलते एक ओर का काम देरी से शुरू हो सका। पेड़ कटने के बाद काम शुरू होते ही उत्तराखंड में खनन में रोक लग गई जिससे निर्माण सामग्री मिलना बंद हो गई। इसके कारण काम फिर बंद करना पड़ा। अब सामग्री मिलने पर काम शुरू किया गया है और वर्तमान समय में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। रविवार को अधीक्षण अभियंता ने पीलीभीत पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता वीके सेन ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता ठीक मिली है। निर्माण सामग्री को लेकर अब कोई दिक्कत नहीं है। अधीक्षण अभियंता ने दिवाली तक निर्माण पूरा कराकर यातायात शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। समय से काम पूरा हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed