फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   60 purchase centers approved for paddy procurement in district

जिले में धान खरीद के लिए स्वीकृत हुए 60 क्रय केद्र

Mon, 28 Aug 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
60 purchase centers approved for paddy procurement in district
paddy - फोटो : amar ujala
किसानों को कराना होगा विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण 
विज्ञापन

प्रशासन ने धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए अभी तक छह एजेंसियों के 60 केंद्रो को स्वीकृति दे दी गई है जबकि चार एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस बार धान बिक्री के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण भी कराना होगा।  
धान की खरीद प्रति वर्ष पहली अक्तूबर से प्रारंभ होती है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू करा दी हैं। जिला खरीद अधिकारी/एडीएम बृजकिशोर ने खरीद से जुड़ी संस्थाओं से बैठक के बाद क्रय केंद्रों के प्रस्ताव मांगे थे। इनमें छह एजेंसियों से 60 क्रय केंद्रों के प्रस्ताव मिलने पर प्रशासन ने उन्हें स्वीकृति दे दी जबकि अभी चार एजेंसियों के प्रस्ताव और मिलने हैं। इन्हें मिलाकर जिले में लगभग 90 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। क्रय केंद्रों के निर्धारण के साथ ही राइस मिलों के सत्यापन का कार्य भी किया है। जल्द ही हैडलिंग ठेकेदार भी नियुक्त किए जाएंगे। डिप्टी आरएमओ डॉ अविनाश कुमार झा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर इस पर गत वर्ष की खरीद के आंकड़ों के अनुसार क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। 
विज्ञापन


मंडी में भी कम होगी क्रय केंद्रों की संख्या 
धान खरीद में इस बार मंडी के खरीद केंद्रों की संख्या काम किया गया है। अधिकारियों का तर्क है कि किसानों को गांव से काफी दूर चलकर मंडी आना पड़ता है और मंडी में धान सुखाने की कोई व्यवस्था नहीं होती ऐसे में गांव के आसपास ही क्रय केंद्र लगाकर खरीद कराने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को कराना होगा पंजीकरण 
डिजीटल युग में किसानों को कृषि विभाग के साथ अब खाद्य विभाग में भी अपना पंजीकरण करना होगा। इस बार धान खरीद में पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि विभागीय कार्यालय केे अलावा किसी भी सेवा केंद्र से किसान विभाग में ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 

धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना है। इसके लिए प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है।  
- डॉ. अविनाश कुमार झा, डिप्टी आरएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed