{"_id":"67acf674962a2b101f06d9fc","slug":"60-people-have-occupied-no-mans-land-and-are-growing-crops-by-making-farms-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-130694-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नोमेंस लैंड पर 60 लोगों ने किया कब्जा, खेत बना उगा रहे फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नोमेंस लैंड पर 60 लोगों ने किया कब्जा, खेत बना उगा रहे फसल
Thu, 13 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण की जांच में जुटी संयुक्त टीम की जांच पूरी हो गई है। जांच में नोमेंस लैंड पर 60 लोगों का कब्जा मिला। इस जमीन पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही है। सीमा के तीन सब पिलर भी लोकेशन जीपीएस से नहीं मिले।
नेपाल सीमा पर वन भूमि, राजस्व और नोमेंस लैंड की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सत्यापन के लिए संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम में नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार, एसएसबी के टाटरगंज, कंबोजनगर के सहायक कमांडेंट को शामिल किया गया था। टीम ने सीमा क्षेत्र में घूमकर सत्यापन किया।
संपूर्णानगर रेंजर ने गांव टाटरगंज, वनमपुर भागीरथ में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण होने की जानकारी देकर अतिक्रमण करने वालों की सूची सौंपी थी। एसएसबी ने भी सीमा के अलावा नोमेंस लैंड की जमीन पर अतिक्रमण होने की जानकारी दी थी। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद संयुक्त रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है। नोमेंस लैंड पर 60 लोगों का अतिक्रमण पाया गया। इसमें भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग शामिल हैं। अतिक्रमण की गई जमीन पर कई स्थानों पर खेती होना पाया गया। इसके अलावा तीन सब पिलर जो पहले से ही गायब हैं, उनकी जीपीएस से लोकेशन नहीं मिली।