फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   59 contenders for sp in four assebly constituencies

चार विधानसभा क्षेत्रों में सपा के 59 दावेदार

Mon, 29 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
59 contenders for sp in four assebly  constituencies
पीलीभीत। जिले की चार विधानसभा सीटों में 59 दावेदार समाजवादी पार्टी में सामने आ रहे हैं। पूरनपुर से 16, पीलीभीत से 20, बरखेड़ा से 08 और बीसलपुर में 15 दावेदार हैं। सपा नेतृत्व निजी एजेंसी के माध्यम से सर्वे करके जिताऊ उम्मीदवार तलाश रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में जिले की तीन विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा था। तब पूरनपुर से पीतमराम और बरखेड़ा से हेमराज वर्मा विधायक थे। हेमराज वर्मा राज्यमंत्री भी रहे। पीलीभीत शहर से हाजी रियाज अहमद विधायक थे। वह अखिलेश यादव की तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। अब दिवंगत हैं। उनके बेटे शाने अली और दामाद मोहम्मद आरिफ टिकट के दावेदार हैं। इसके अलावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी, डॉ. आजम मीर खां, सुधीर तिवारी, मोहम्मद हनीफ, नफीस अहमद अंसारी, युसुफ कादरी, डॉ. नदीम मलिक, अरुण वर्मा, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद अजमल, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, सरदार कुलवंत सिंह समेत बीस दावेदार हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा से हेमराज वर्मा फिर से टिकट के दावेदार हैं। दोबारा विधायक बनने के लिए राजनीति में लगातार सक्रिय हैं। बरखेड़ा से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा, ताराचंद्र लोधी, जसवंत लोधी, रजत सक्सेना भी दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पीतमराम फिर से दावेदार हैं। अगर नेतृत्व उम्र अधिक होने के मुद्दे पर दावेदारी को कमजोर मानेगा तो इसका भी उन्होंने जवाब तैयार कर लिया है। पीतमराम की पुत्र वधू और जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकीं आरती महेंद्र भी टिकट की प्रबल दावेदार हैं। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से ध्रुव चौधरी भी टिकट के दावेदार हैं। ध्रुव चौधरी के पिता सुखलाल और बाबा किशनलाल विधायक रह चुके हैं। इनके अलावा रामसरन सागर, रामपाल कठेरिया, काशीराम सरोज, सौरभ कठेरिया, बालकराम सागर, प्रदीप सोनकर, सुरेश भारती, अजय भारती, हरिराम गौतम, रामकुमार पासवान आदि दावेदार हैं। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा का कहना है कि यह ऐसे दावेदार हैं जिनके नाम उनके संज्ञान में हैं। कुछ दावेदार ऐसे हैं जो सीधे लखनऊ जाकर अपनी दावेदारी करके आए हैं। उनके बारे में नेतृत्व से ही जानकारी मिल सकेगी।
बीसलपुर में सपा से चार हैं महिला दावेदार
बीसलपुर से पूर्व सांसद डॉ. परशुराम गंगवार की बेटी दिव्या गंगवार प्रबल दावेदार हैं। आशा वर्मा, दीप्ती गंगवार, गायत्री गंगवार ने भी दावेदारी की है। जिला पंचायत में गायत्री गंगवार सदस्य रहीं हैं। सपा नेता नीरज गंगवार भी टिकट के दावेदार हैं। इनके अलावा हरपाल लोधी, सुरेंद्र गंगवार, विक्रम गंगवार, तेजपाल गंगवार, नबी हसन अंसारी, रामपाल गंगवार, प्रशांत गंगवार, मुनेेंद्र गंगवार ने भी दावेदारी की है।

दिसंबर में प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद
सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से जमीनी सर्वे कराया जा रहा है। निजी एजेंसी काम कर रही है। कौन सा प्रत्याशी जीतने लायक है। इसका आकलन होने के बाद दिसंबर में प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद है। क्या अभी तक किसी को दावेदार को नेतृत्व ने हरी झंडी दी है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व ही बताएगा। उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी 59 दावेदार सपा के प्रदेश कार्यालय में अपना बायोडाटा दे चुके हैं। अब अगर जिला स्तर से इनके बारे में कोई जानकारी मांगी जाती है तो दे दी जाएगी। दिसंबर के अंत तक नाम तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed