{"_id":"5fc6a16d8ebc3ea965638d73","slug":"58-bogie-goods-train-reached-bhopatpur-with-consignment-of-coal-pilibhit-news-bly4286832182","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोयले की खेप लेकर भोपतपुर पहुंची 58 बोगी की मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयले की खेप लेकर भोपतपुर पहुंची 58 बोगी की मालगाड़ी
सार
शाहजहांपुर रूट पर आमान परिवर्तन के बाद पहली बार पहुंची मालगाड़ी
विज्ञापन
कोयला लेकर भोपतपुर स्टेशन की ओर आती 58 बोगी वाली मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विस्तार
इज्जतनगर मंडल ने इस मालगाड़ी से कमाए 80 हजार रुपये
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। शाहजहांपुर रूट पर आमान परिवर्तन के बाद मंगलवार को पहली बार कोयला लदी 58 बोगी की मालगाड़ी भोपतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस रूट पर मालगाड़ियों का आवागमन इसी के साथ शुरू हो गया। हालांकि यात्री ट्रेनें चलाने के लिए रूट पर अभी सीआरएस निरीक्षण की रिपोर्ट नहीं आई है। रेल प्रशासन ने आय बढ़ाने के लिए मालगाड़ी दौड़ाने का फैसला लिया था। ट्रर्मिनल चार्ज के रूप में मंडल को इससे 80 हजार रुपये की आय हुई है।
स्टेशन पहुंचने पर उत्साहित अधिकारी और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कोरोना संकट काल के चलते इज्जतनगर मंडल में ट्रेनों का संचालन बंद है। पिछले नौ माह से ट्रेनों का संचालन बंद होने से पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने आय बढ़ाने के लिए मालगाड़ी दौड़ाने का निर्णय लिया। इसी के तहत शाहजहांपुर रूट पर भोपतपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बजाज एनर्जी पावर प्लांट है। वहां कोयला आपूर्ति के लिए मालगोदाम की व्यवस्था की गई है। ट्रेन के पहुंचने से पहले एडीआरएम आशीष कुमार और सीनियर डीसीएम नीतू ने भोपतपुर स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
दोपहर करीब सवा तीन बजे पायलट सत्यपाल यादव और सहायक अमित सिंह 58 बोगी की कोयला भरी मालगाड़ी लेकर पहुंचे। स्टेशन के गुड्स साइडिंग पर लगवाया गया। यह ट्रेन झारखंड में धनबाद मंडल के खेलाड़ी स्टेशन से रवाना हुई थी। इस मालगाड़ी से इज्जतनगर रेल मंडल को टर्मिनल चार्ज के रूप में अस्सी हजार चालीस रुपये की आय हुई है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब भोपतपुर गुड्स साइडिंग पर हर माह 14 से 15 रेकों का आवागमन रहेगा। इससे रेलवे की टर्मिनल आय बढ़ेगी।

मालगाड़ी से कोयला उतारते श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली