{"_id":"6ace7c4f8bcd85bfd20e5c4d","slug":"54-students-underwent-hemoglobin-test-five-found-anemia-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-170961-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 54 छात्राओं की हुई हीमोग्लोबिन जांच, पांच में मिला एनीमिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 54 छात्राओं की हुई हीमोग्लोबिन जांच, पांच में मिला एनीमिया
Wed, 14 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्राओं को एनीमिया से बचाने व पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरनपुर राजकीय महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया गया। इसमें 16 से 23 वर्ष आयु वर्ग की 54 छात्राओं की जांच की गई, जिनमें पांच छात्राओं में एनीमिया की पुष्टि हुई।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित शिविर में छात्राओं व शिक्षिकाओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन तथा एनीमिया से बचाव की जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और हीमोग्लोबिन की जांच से एनीमिया की पहचान कर उचित उपचार किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में डॉ. हुमा खान, डॉ. वर्तिका अग्रवाल, डॉ. सौरभ राय और स्वास्थ्यकर्मी विवेक ने जांच की। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनंत प्रकाश सहित शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।संवाद