{"_id":"6750b1f556e53240c40907e5","slug":"535-employees-cast-their-votes-on-the-first-day-of-the-railway-union-elections-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126697-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रेलवे यूनियन के चुनाव में पहले दिन 535 कर्मचारियों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रेलवे यूनियन के चुनाव में पहले दिन 535 कर्मचारियों ने डाले वोट
विज्ञापन
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित नरमू कार्यालय के पास मौजूद कर्मचारी।संवाद
पीलीभीत। रेलवे यूनियन के तीन दिवसीय मतदान के पहले दिन बुधवार को चार स्थानों पर 535 कर्मचारियों ने वोट डाले। चारों मतदान केंद्रों को मिलाकर कुल 44 फीसदी मतदान हुआ। जीआरपी व आरपीएफ की सुरक्षा के बीच चुनाव सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुआ। मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए।
यहां पीलीभीत, पूरनपुर, टनकपुर और बीसलपुर में कर्मचारियों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। यह मतदान बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी होगा। उपमंडल से 1091 मतदाता रेलवे यूनियन के लिए मतदान करेंगे। पहले दिन पीलीभीत में 276, बीसलपुर में 83, पूरनपुर में 51 और टनकपुर 125 कर्मचारियों ने मतदान किया।
बरेली से आई मंडलीय अधिकारियों की टीम के नेतृत्व में मतदान हुआ। पीलीभीत शहर में सहायक मंडल इंजीनियर के कार्यालय में मतदान हुआ।
--
इन संगठनों के लिए हो रहा मतदान
चुनाव में एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू), एनई रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के लिए मतदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- --
रेलवे परिसर के आस-पास लगे रहे टेंट
विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी स्टेशन परिसर व उसके आस-पास टेंटों में दिनभर जमे रहे। साथ ही आने वाले कर्मचारियों को अपने संगठन के पक्ष में वोट डालने की अपील करते दिखे। एक संगठन की ओर से स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय के बाहर खाने का इंतजाम भी किया गया।
--
इतने कर्मचारी हैं मतदाता
पीलीभीत 628
बीसलपुर 174
पूरनपुर 64
टनकपुर 225
कुल 1093
चार मतदान स्थल पर डाले गए वोट
पहले दिन सभी स्थानों को मिलाकर करीब 44 प्रतिशत हुआ मतदान
-- -- -- --
कर्मचारियो के हितों को रखने के लिए रेलवे में चुनाव होना अति आवश्यक है। चुनाव में बहुमत मिलने से कर्मचारी नेताओं द्वारा प्रशासन से कर्मचारियों की विभिन्न मांगें पूरी कराने में काफी सहयोग मिलता है। -प्रेमपाल शर्मा
-- -- -- --
रेलवे मे चुनाव होने से मान्यता प्राप्त संगठन कर्मचारियों को रेल से मिलने वाली सुविधाएं समय-समय पर दिलवाते रहते हैं। अधिकारी कर्मचारियों का शोषण नही कर पाते हैं।
- हरिपाल