फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निलंबित सफाई कर्मचारी की पत्नी का हंगामा, डीपीआरओ हुए कार्यालय में बंद

निलंबित सफाई कर्मचारी की पत्नी का हंगामा, डीपीआरओ हुए कार्यालय में बंद

Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
निलंबित सफाई कर्मचारी की पत्नी का हंगामा, डीपीआरओ हुए कार्यालय में बंद
निलंबित सफाईकर्मी की पत्नी का हंगामा, डीपीआरओ हुए दफ्तर में बंद
विज्ञापन

कई माह से पति का वेतन न मिलने से थीं नाराज, मचा हड़कंप
सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी पहुंचे, बमुश्किल कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। निलंबित सफाई कर्मचारी की पत्नी ने कई महीनों से वेतन न मिलने पर डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सुविधा शुल्क मांगने व निस्तारण के लिए बार-बार घर बुलाने का संगीन आरोप लगाते हुए डीपीआरओ से महिला भिड़ गई। किसी तरह महिला को कक्ष से बाहर कर डीपीआरओ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह मौके पर पहुंचे और बमुश्किल मामला शांत कराया। घटना को लेकर विकास भवन में हड़कंप मचा रहा।
बरखेड़ा ब्लॉक के कुंदनपुर गौंटिया निवासी कृष्ण कुमार बीसलपुर के सिमरा अकबरगंज में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। कई अनियमितता व कार्य में लापरवाही के आरोप में मार्च में उसको निलंबित कर दिया गया था। सफाईकर्मी की पत्नी कमला देवी ने बताया कि वह निलंबन की छह महीने की अवधि समेत 13 माह का वेतन नहीं दिए जाने को लेकर डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव से उनके कार्यालय में मिली थी। महिला के मुताबिक वह पहले भी कई बार वेतन दिलाने की मांग करती रही, हर बार आश्वासन देकर उनको टरका दिया जाता। आरोप है कि बीते दिनों डीपाआरओ ने वेतन दिलाने के नाम पर उन लोगों से सुविधा शुल्क मांगा। असमर्थता जताने पर घर बुलाया गया। इससे परेशान महिला सोमवार शाम पांच बजे विकास भवन पहुंच गई। सूत्रों की मानें तो डीपीआरओ कार्यालय में बैठे थे तभी अचानक महिला उनके कार्यालय में पहुंची और तेज आवाज में बात करने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह बीचबचाव कर डीपीआरओ ने महिला को कमरे से बाहर निकाल खुद का अंदर बंद कर घटनाक्रम की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दी। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह मौके पर पहुंचे और बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन

000
वर्जन-
वेतन दिलाने की मांग को लेकर पांच दिन पूर्व निलंबित सफाई कर्मचारी की पत्नी कार्यालय आई थी। उनको वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इस मामले में संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान को भी नोटिस भेजा गया है। महिला होने के नाते किसी तरह की विवाद की स्थिति पैदा नहीं हो इसलिए पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई। प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन-
महिला द्वारा डीपीआरओ से अभद्रता किए जाने की सूचना पर पुलिस के साथ विकास भवन पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई है। महिला को शांत करा दिया गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। महिला कई संगीन आरोप लगा रही है। दोनों तरफ से अगर कोई भी तहरीर देता है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - धर्म सिंह मर्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed