{"_id":"5b44f2f44f1c1b55238b587e","slug":"51531245300-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिली प्रधान बोली मैंने ने नहीं दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिली प्रधान बोली मैंने ने नहीं दिया इस्तीफा
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से मिली प्रधान, बोलीं मैंने नहीं दिया इस्तीफा
क्रासर....
डीएम ने अधिकार सीज किए, जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत भगा मोहम्मदगंज की प्रधान कमला देवी ने मंगलवार को पति मूलचंद के साथ डीएम से मिलकर उन्हें शपथपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने कोई इस्तीफा न देने का दावा किया है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान के अधिकार सीज करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच बीडीओ अमरिया को सौंपते हुए उन्होंने शपथपत्रों व प्रार्थना पत्र के हस्ताक्षरों का अपने सामने कराए हस्ताक्षरों से मिलान कराने के आदेश दिए हैं।
डीएम कार्यालय को डाक के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ था जिसमें भगा मोहम्मद गंज की प्रधान की ओर से शपथपत्र के साथ त्यागपत्र लिखा गया था। इस त्यागपत्र में उसने पति और पुत्र पर उसके पद का दुरुपयोग करने सहित तमाम आरोप लगाए थे। पत्र को गंभीरता से लेकर डीएम ने डीपीआरओ से आख्या से मांगी थी। इस बीच मामले की जानकारी होने पर मंगलवार को प्रधान कमला देवी पति मूलचंद्र के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। कमला देवी का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने छलपूर्वक उनसे हस्ताक्षर कराकर इस्तीफा भेज दिया है। उसने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और भेजे गए शपथपत्र व इस्तीफे में क्या लिखा है इसकी भी उन्हें कोई जानकारी है। एक दिन पहले इस्तीफा और दूसरे दिन इंकार के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया। डीएम ने प्रधान के अधिकार सीज कर खाता संचालन पर रोक लगाते हुए मामले की जांच बीडीओ अमरिया को सौंपी है साथ ही दोनों शपथपत्रों के हस्ताक्षर के मिलान को अपने सामने दो हस्ताक्षर कराकर राइटिंग एक्सपर्ट को भेजे हैं।
गांव के एक व्यक्ति ने पत्नी को धोखे में रखकर दो कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। चूंकि पत्नी पढ़ी लिखी नहीं है इसलिए उसने विश्वास में आकर हस्ताक्षर कर दिए थे। पत्नी के साथ डीएम से मिलकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। - मूलचंद्र, प्रधान कमला देवी के पति
विज्ञापन
जो व्यक्ति किसी के कहने में इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर सकता है वह कहीं भी हस्ताक्षर कर सकता है इसलिए प्रधान के अधिकार सीज किए हैं। हस्ताक्षर और शपथपत्रों की जांच के साथ पूरे मामले की जांच बीडीओ अमरिया को सौंपी है।- डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, डीएम