{"_id":"5af49ec74f1c1b042e8b81c4","slug":"51525980871-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से गन्ना उठाने को लेकर ठेकेदारों में हुई तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से गन्ना उठाने को लेकर ठेकेदारों में हुई तनातनी
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर स्थित एक गन्ना तौल केंद्र पर मिल कर्मी के आदेश पर दूसरे ठेकेदार के गन्ना उठाने को लेकर ठेकेदारों में तनातनी हो गई। इससे केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। पहले से ही केंद्र गन्ना उठा रहे ठेकेदार ने कहा मिल कर्मी ने साठगांठ करके दूसरे ठेकेदार से गन्ना उठवाया है।
खेकड़ा नगर स्थित एक गन्ना तौल केंद्र पर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। तौल केंद्र पर पहले से गन्ने का उठान कर रहे ठेकेदार से बिना पूछे अन्य ठेकेदार ने केंद्र से रात्रि के समय ट्रैक्टर ट्राले में गन्ना भरकर बागपत शुगर मिल पर भिजवा दिया। मामले का पता लगने पर वहां पर पूर्व से गन्ने का उठान करवा रहा ठेकेदार भी पहुंच गया और ठेकेदार अन्य ठेकेदार द्वारा वहां से गन्ना उठाने के चलते आग बबूला हो गया। वहां से गन्ने का उठान करवा रहे पहले ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार को फोन कर गन्ना उठाने का कारण पूछा तो दूसरे ठेकेदार ने शुगर मिल के ही एक कर्मचारी के कहने पर वहां से गन्ना उठवाने की बात कही। इसके चलते दोनों ठेकेदारों में फोन पर गाली गलौच हुई।
तौल केंद्र पर एक पक्ष के लोग हथियार लहराते पहुंच। गनीमत रही कि दूसरा ठेकेदार तौल केंद्र पर नहीं पहुंचा अन्यथा तौल केंद्र पर बड़ी घटना घटित हो सकती थी। पहले से गन्ना उठवा रहे ठेकेदार ने जब शुगर मिल के संबंधित कर्मचारी से बात की तो कर्मचारी ने कहा कि केंद्र पर पड़ा गन्ना उठान नहीं होने के कारण सूख रहा था। इस कारण तौल कार्य भी प्रभावित हो रहा था। इसे लेकर दूसरे वाहनों को भेजकर गन्ने का उठान कराया । पूर्व से गन्ना उठा रहे ठेकेदार ने मिल के कर्मचारी पर दूसरे ठेकेदार से साठ गांठ कर गन्ना उठवाने का आरोप लगाया।