{"_id":"5ae627a14f1c1b3b0a8b72fc","slug":"51525032865-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याएं होगी हल - एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याएं होगी हल - एएसपी
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में एएसपी ने खेकड़ा के व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्या का हर संभव प्रयास कराने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों की समस्याओं के निदान को लेकर रविवार को खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में एडिशनल एसपी आशीष श्रीवास्तव ने खेकड़ा नगर के समस्त व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को बनाए रखने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके चलते व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्राथमिकता पर है। पुलिस को जनता का दिल जीतकर उनको विश्वास में लेना होगा। सभी के सहयोग से क्राइम कंट्रोल करने में मदद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यापारियों का उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। दुकानदारों ने बाजार में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाने की मांग की। साथ ही बैठक में मौजूद लोगों ने स्कूल के समय में छात्राओं के साथ मनचलों द्वारा की जाने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा, पालिका की ईओ निहारिका चौहान, थाना प्रभारी एसपी सिंह, व्यापारी सतीश जैन, नवीन जैन, ब्रहमपाल सिंह सभासद, मोहित जैन, विनोद गुप्ता, अमित गुप्ता, धर्मपाल सिंह, रमेश जैन, भूपेश गुप्ता, ऋषभ जैन, राकेश बिंदल, दीपक जैन, अमित गुप्ता, सिद्वार्थ जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।