फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ ने जहानाबाद में नीलगाय और दियोरिया में मारी बकरी

बाघ ने जहानाबाद में नीलगाय, दियोरिया में मारी बकरी

Sun, 24 Dec 2017 06:33 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने जहानाबाद में नीलगाय और दियोरिया में मारी बकरी
टाइगर
दोनों जगह मिले पगचिह्न, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन


पीलीभीत। टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे क्षेत्र के साथ ही अब मैदानी क्षेत्रों तक बाघ की आवाजाही शुरू हो गई है। शनिवार की रात बाघ ने जहानाबाद क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी गांव में गन्ने के एक खेत में नीलगाय का शिकार किया, वहीं दियोरिया रेंज से सटे जेठापुर गांव के निकट बकरी का शिकार किया। सूचना पर पहुंचीं वन विभाग की टीमों ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस करने के साथ ही नीलगाय व बकरी के शव को दफन कराया।
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सियाबाड़ी पट्टी में देवहा नदी के किनारे गिरधारी लाल पुत्र केदार सिंह के गन्ने के खेत में बाघ ने शनिवार रात नीलगाय का शिकार किया। सुबह खेत के बाहर बाघ के पगचिह्न मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेती की ओर आ रहे ग्रामीण गांव लौट गए। प्रधान छत्रपाल के माध्यम से इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। इस पर वन दरोगा अवनीश गंगवार, महेेंद्र पाल, वनरक्षक अंकित कुमार, प्रधान छत्रपाल, थाना प्रभारी किरनपाल सिंह, एसआई सतेंद्र कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने खेत का निरीक्षण किया इसमें पगचिह्न के साथ नीलगाय का शव भी बरामद हुआ। वनकर्मियों ने नीलगाय के शव को खेत से हटवाकर दफन करा दिया।
विज्ञापन

दियोरिया। जंगल में जेठापुर की पुलिया के पास शनिवार की शाम छह बजे बाघ ने एक बकरी को निवाला बना लिया। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर गंगाप्रसाद पांडेय ने बताया कि बाघ के पगचिह्न लिए गए हैं। यह नहीं पता चल पाया कि बकरी किसकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed