{"_id":"5a3cf5824f1c1b74698c3448","slug":"51513944450-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज
बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास हुआ हादसा
जहानाबाद/ पीलीभीत। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास बृहस्पतिवार शाम साढ़े बजे बाइक की टक्कर से घायल हुए 60 वर्षीय मैकू लाल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे गंगाराम से मिली तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खरूआ निवासी मैकूलाल मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को वह गेहूं पिसवाने के लिए साइकिल से आटा चक्की पर गए थे। काम निपटाकर शाम साढ़े चार बजे वापस घर लौट रहे थे कि बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास पहुंचते ही बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया, यहां उनकी इलाज के बाद रात को मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार सुबह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चार बेटे व दो पुत्री हैं। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे गंगाराम से मिली तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।