{"_id":"5a3ba6d24f1c1b156b8bd9da","slug":"51513858770-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दरें बढ़ने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही बिजली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दरें बढ़ने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही बिजली’
Updated Thu, 21 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
electricity
पीलीभीत। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के बाद भी किसानों को बिजली नहीं मिली रही है। इस पर भाकियू ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इसके विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर भाकियू नौ जनवरी को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपेगी।
मंडी समिति स्थित किसान विश्रामगृृह में जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो की अध्यक्षता में भाकियू की पंचायत हुई। मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में भारी वृद्धि कर दी जिससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है लेकिन दरें बढ़ने के बाद भी सप्लाई नहीं मिल रही है। बिजली कटौती के चलते खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आह्वान पर नौ जनवरी को सभी विकास खंड मुख्यालय पर भाकियू कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे और बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। सतविंदर सिंह काहलो ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का चौतरफा शोषण हो रहा है। न बिजी मिल रही है न सिंचाई को पानी। गन्ना का बकाया भुगतान भी अटका हुआ है। इस मौके पर पंचायत को मंडलीय संगठन मंत्री भजनलाल क्रोधी, मंजीत सिंह, प्यारेलाल वर्मा, डॉ. हरपूर सिंह, निर्मल लाल भोजवाल, छेदालाल सहित कई कार्यकर्ता थे।