{"_id":"5a27f5064f1c1b7a548c1581","slug":"51512568070-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति के माध्यम से करती हूं सेवा: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति के माध्यम से करती हूं सेवा: मेनका
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
मेनका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि वह सेवा करने के लिए राजनीति करती हैं और पीलीभीत को परिवार मानकर जनता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने यह विचार ललौरीखेड़ा क्षेत्र के गांव में आयोजित जनसभाओं में व्यक्त किए।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम पीलीभीत पहुंची। जिले की सीमा खमरिया पुल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के गांव सड़िया, सत्तरपुर, गाजीपुर मुगल और रायपुर में जनसभाएं की लोगों को सरकार की योजनाएं अपनी उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि पीलीभीत को वह परिवार की मानती हैं और इसी के चलते माह में कई कई बार आकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराती हैं। उन्होंने बताया कि पीलीभीत में बड़ी रेललाइन, ओवरब्रिज, मझोला चीनी मिल चलाने के प्रयास, बारात घर व शमशान स्थल उन्होंने बनवाए हैं। उन्होंने कहा जिले को स्वच्छ बनाने के लिए 1.40 लाख शौचालय बनवाने को उन्होंने केंद्र सरकार से धनराशि उपलब्ध कराई है जिससे जिला जल्द ओडीएफ हो जाएगा। इस दौरान पीआरओ कमलकांत, डॉ. बांकेलाल गंगवार, सोनू वाल्मीकि, देवेंद्र टोनी, एमआर मलिक, जगदीश लोधी, रेखा परिहार, टीटू चौहान, देवकी नंदन, सियाराम, रमेश, बबलू शर्मा सहित कई लोग थे।