फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चौसठ ऋषि विधान के साथ 22 अघ्यर् चढ़ाए

चौसठ ऋषि विधान के साथ 22 अघ्यर् चढ़ाए

Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
चौसठ ऋषि विधान के साथ 22 अघ्यर् चढ़ाए
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के जैन मंदिरों में दस लक्षण पर्व के छठे दिन नित्य नियम सामूहिक पूजन के बाद चौसठ ऋषि विधान के साथ 22 अर्घ्य चढ़ाए।
नगर में छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर एवं जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दस लक्षण पर्व के छठे दिन बृहस्पतिवार को ब्रह्मचारी अनमोल शास्त्री के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम नित्य नियम सामूहिक पूजन के बाद चौसठ ऋषि विधान के साथ 22 अर्घ्य श्रद्धा पूर्वक चढ़ाए। इसके पश्चात ब्रह्मचारी अनमोल शास्त्री ने कहा संयम जीवन संगीत के साथ ही जीवन का परम आनंद है। परमात्मा के असीम आनंद में लीन होकर जीवन को सुखदायी बनाए। तभी मनुष्य का जीवन उत्तम हो सकता है। इसलिए सभी को उत्तम संयम का पालन करना चाहिए। तभी कल्याण संभव हैं। इस दौरान नरेश जैन, प्रवीन जैन, अमित जैन, अजय जैन, विरेंद्र जैन, संजय जैन, साहिल जैन, रीना जैन, नीतू जैन, दीपा जैन, उर्मिला जैन, मधु जैन, इंद्रा जैन, प्रियंका जैन ऊषा जैन आदि रहे। रात्रि में शास्त्र प्रवचन, प्रश्न मंच एवं तमोला गेम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed