{"_id":"5994ac5f4f1c1bb4328b46e4","slug":"51502915679-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित करने पर खुशी की लहर दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित करने पर खुशी की लहर दौड़ी
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 16केएआर 4
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इससे सूचना मिलते ही परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी कबड्डी खिलाड़ी जितेंद्र कुमार का चयन खेल कोटे से वर्ष 2001 में यूपी पुलिस में हुआ था। वर्तमान में वह इंस्पेक्टर के पद पर नोएडा में तैनात है। अच्छा कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक ने उन्हें सम्मानित किया इसके अलावा ग्राम बसी निवासी उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह को भी डीजीपी ने सम्मानित किया।
बागपत के पुलिस वालों को भी सम्मानित
बागपत। राष्ट्रपति द्वारा दिए उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान में बागपत में तैनात दो पुलिस वालों का नाम शामिल हैं। इनमें हरेंद्र कुमार, जो फिलहाल कचहरी सुरक्षा में तैनात है। वे मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। फिलहाल मेरठ में रहते हैं। इसके अलावा हेड कांस्टेबल राकेश कुमार है।