फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यूएमवी में ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गेट बंद कर रोका

यूएमवी में ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गेट बंद कर रोका

Mon, 17 Jul 2017 07:02 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
यूएमवी में ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गेट बंद कर रोका
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को गेट बंद कर रोक दिया गया। विरोध में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में प्राचार्य द्वारा ज्ञापन लेने के बाद मामला शांत हो सका। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुरजीत राना सोमवार को उपाधि महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य को ज्ञापन देने पहुंचे। आरोप है कि कार्यकर्ताओं के महाविद्यालय के समीप पहुंचते ही मुख्य गेट को बंद कर रोक दिया गया और प्राचार्य द्वारा ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया गया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख प्राचार्य ने अपने रुख में नरमी बरतते हुए गेट खोलने के निर्देश दिए। तब कहीं जाकर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था करने, खेल मैदान की सफाई कराने, शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायो मैट्रिक मशीन लगाने, छात्र नेताओं व कालेज प्रशासन के बीच सामंजस्य बनाने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने, छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति के अनुसार कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीकृष्ण गौतम, अभिषेक सक्सेना, सचिन कनौजिया, धर्मेंद्र गंगवार, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, रवि कुमार, आकाश गिरि, मनोज, शुभम, कमलेश कुमार आदि शामिल रहे। इधर इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा से उनका पक्ष जानने को दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed