फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   5 lakh rupees were robbed in the name of sending to Canada

Pilibhit News: कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे

Sat, 19 Apr 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
5 lakh rupees were robbed in the name of sending to Canada
पीलीभीत। आरोपी ने कनाडा भेजने के नाम पर पीड़ित से पांच लाख रुपये हड़प लिए। कूटरचित दस्तावेज देकर पीड़ित को परेशान किया। पता चलने पर पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के बानूसा गांव निवासी जगजीत सिंह ने गजरौला पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम संडई निवासी जसविंदर सिंह ने उसे 10 साल के लिए टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इसके लिए 40 लाख रुपयों की मांग की गई। उसकी बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने फरवरी 2019 से दिसंबर 2019 तक किश्तों पर लेकर ऑनलाइन माध्यम से 19.50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी उसे व उसके परिवार को कई बार दिल्ली स्थित दूतावास ले गया। कुछ समय बाद आरोपी ने कंप्यूटर के माध्यम से हेराफेरी कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज दिए।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने कुछ समय बाद 14.50 लाख रुपये लौटा दिए। इसके बाद दिए गए दो चेक फर्जी होने पर आरोपी को वापस कर दिए। शेष रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दी। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे
गजरौला। नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला कस्बा निवासी विपिन कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 10 अगस्त 2023 को उसकी मुलाकात बरेली के थाना भुता के रावलकला गांव निवासी संतोष कुमार से हुई थी। आरोप है कि युवक ने एफसीआई में नौकरी लगवाने की बात कहकर तीन लाख रुपये की मांग की। विश्वास में आकर उसने दो लाख रुपये दे दिए। रुपये देने के काफी समय बाद भी नौकरी न लगने पर उसने आरोपी से संपर्क कर अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed