{"_id":"68e80cfd530c1d387e043861","slug":"46-lakhs-defrauded-in-the-name-of-providing-dealership-of-tractor-and-harvester-machine-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-145677-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर व हार्वेस्टर मशीन की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 46 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर व हार्वेस्टर मशीन की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 46 लाख की ठगी
Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमरिया। ट्रैक्टर और हार्वेस्टर की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ग्राम बालपुर माफी निवासी मनप्रीत सिंह से 46.93 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से अमरिया थाने में छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट में मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह जेडी इंटरप्राइजेज नामक फर्म का प्रोप्राइटर है। बदायूं के थाना उसावां निवासी प्रदीप कुमार, बरियापुर निवासी केशवराम, दलवा शहीदा निवासी रतनपाल, शाहजहांपुर के धुबला करीमनगर निवासी धीरेंद्र और सचिन कुमार व मोहनियां निवासी रविंद्र कुमार उसके परिचित थे। सभी ने उसे बताया कि वे शाहजहांपुर, हरदोई, कासगंज, बरेली, बदायूं और फर्रुखाबाद की विभिन्न ट्रैक्टर एजेंसियों और कंपनियों से जुड़े हैं। नए ट्रैक्टरों और हार्वेस्टरों का फाइनेंस कराकर बिक्री करते हैं।
एक जून 2024 को उन्होंने कंपनी की ट्रैक्टर और हार्वेस्टर डीलरशिप पीलीभीत में शुरू कराने का प्रस्ताव रखकर 50 लाख रुपये की मांग की।
आरोपियों की बातों पर भरोसा कर एक्सिस बैंक के माध्यम से अलग-अलग बार में 46.96 लाख रुपये की रकम आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दी।
साथ ही डीलरशिप से संबंधित सभी दस्तावेज भी सौंप दिए, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद न तो डीलरशिप मिली और न ही रकम वापस की गई। जब मनप्रीत सिंह ने रुपये लौटाने की मांग की, तो आरोपियों ने धमकी दी कि यदि वह दोबारा मांग करेगा तो जान से मार देंगे। कोर्ट के आदेश पर अमरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमरिया अमित कुमार ने बताया कि ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।