फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   4.55 lakh rupees were robbed in the name of getting UK visa

Pilibhit News: यूके का वीजा बनवाने के नाम पर हड़पे 4.55 लाख रुपये

Wed, 19 Mar 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
4.55 lakh rupees were robbed in the name of getting UK visa
पूरनपुर। यूके का वीजा बनवाने का झांसा देकर आइलेट सेंटर संचालक ने 4.55 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने माधोटांडा थाना के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी वल्देव सिंह की तहरीर पर सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव सिंहपुर कजरी निवासी प्रदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वल्देव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट मेंं कहा कि उनके पुत्र जोगा सिंह ने यूके की वीजा फाइल लगवाने के लिए 25 जुलाई 2023 को आइलेट सेंटर संचालक प्रदीप के खाते में 3.75 लाख रुपये और इसके दो महीने बाद 3.55 लाख रुपये नकद रिश्तेदारों के सामने दिए। अब तक वीजा नहीं बना।
विज्ञापन

वीजा न बनने पर रुपये वापस मांंगे तो प्रदीप सिंह टाल-मटोल करता रहा। दो महीने पहले 2.75 लाख रुपये वापस कर दिए गए। शेष 4.55 लाख रुपये कई बार तकादा करने के बाद भी नहीं लौटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वल्देव सिंह का आरोप है कि घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्रदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed