{"_id":"68531341e1e6558df10fd268","slug":"450-lakhs-grabbed-in-the-name-of-selling-jcb-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138040-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जेसीबी की बिक्री करने के नाम पर 4.50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जेसीबी की बिक्री करने के नाम पर 4.50 लाख हड़पे
Thu, 19 Jun 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मझोला। जेसीबी बेचने के नाम पर 4.50 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने मशीन नाम नहीं कराई। लंबे समय तक टाल-मटोल के बाद पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने हल्द्वानी के दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शाहबाज ने एसपी के आदेश पर न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने एक जेसीबी मशीन का सौदा हल्द्वानी के थाना मुर्खानी के देवाल चौर खीमा निवासी सुरेंद्र नेगी और उनकी पत्नी चंदा देवी से 27 जनवरी 2024 को 10.50 लाख रुपये में तय किया था। बयाने के तौर पर 2.50 लाख रुपये नकद दिए थे। शेष रकम 15 मार्च 2024 को देने की बात तय हुई थी। कुछ समय बाद सुरेंद्र और उसकी पत्नी के कहने पर खाते में रुपये ट्रांसफर किए। कुल 4.50 लाख रुपये पहुंचने पर उसने मशीन उनके नाम कराने को कहा। इस पर आरोपियों ने टालमटोल की। लंबे समय बाद जब मशीन नाम नहीं कराई तो रुपये वापस मांगे। आरोपी धमकी देने लगे। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।