फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   42 voting on Krendon Special attention will

42 मतदान क्रेंदों पर रहेगी खास नजर

Tue, 08 Dec 2015 11:30 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 08 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

मतदान समय से निपटाने के लिए ब्लॉक क्षेत्र के एक हजार से अधिक मतदाताओं वाले 42 मतदान केंद्रों पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रहेगी। मतदान देर तक चलने की आशंका पर इन मतदान केंद्रों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

सह एडीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि नौ दिसंबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम को साढ़े चार बजे तक होगा। क्षेत्र के एक हजार से अधिक वोटरों वाले मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर समय से मतदान निपटाने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की नजर रहेगी। साथ ही देरशाम तक इन मतदान केंद्रों पर मतदान चलने की आशंका पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर रहेगी खास नजर
पूरनपुर देहात के 11, गहलुइया, शेरपुरकलां, टांडा,  ढका जमीमा पूरनपुर, दुर्जनपुरकलां, मटेहना ता. घुंघचाई, मैनीगुलडिय़ा, पताबोझी, टांडा गुलाबराय, दोदपुर खल्लपुर, अभयपुर शाहगढ़, बिहारीपुर ज. इटौरिया, सुआबोझ, गजरौला खास, लाह, सुल्तानपुर, गुलडिय़ा भूपसिंह, नरायनपुर घुंघचाई, नरायनपुर जमीमा पूरनपुर, बैजूनगर, गोपालपुर, बहादुरपुर बुजुर्ग, मोहनपुर जप्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांटून पुल से होकर
गई पोलिंग पार्टियां
पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र में मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां इस पर पांटून पुल बनने से पुल के रास्ते से ट्रांस शारदा क्षेत्र को रवाना हुई। पिछले दिनों जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में पांटून पुल तैयार न होने से पोलिंग पार्टियों को तीस की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय कर खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर जाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed