{"_id":"5b8d909342c79210ba2df592","slug":"41536004243-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में अतिक्रमण होने से जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में अतिक्रमण होने से जाम, लोग परेशान
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर के मुख्य मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण के कारण हर समय जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा।
नगर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाने के लिए नगर के एकमात्र मुख्य मार्ग से वाहनों में सवार होकर जाना पड़ता है। पाठशाला मार्ग, रेलवे रोड एवं मुख्य बाजार में वाहनों एवं पैदल चलने वाले लोगों की संख्या अत्यधिक है। मार्ग के दोनों तरफ दुकानदारों, मकान मालिकों ने स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण कर मार्ग को अत्यधिक संकरा कर दिया है, इससे जाम की स्थिति और विकट हो गई है। दिन भर जाम की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। बाजार में जाम लगने से वाहन सवारों एवं पैदल लोगों को काफी समय लगता है।
सोमवार को जन्माष्टमी के त्योहार पर बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को जाम लगने के कारण करीब आधा घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग लंबे समय से जाम की विकट समस्या से निजात दिलाने के लिये मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटवाने की मांग करते आ रहे है। पुलिस प्रशासन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या वास्तव में विकट है, जिसे शीघ्र ही अतिक्रमण हटवा निदान कराया जाएगा।