फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब डाकघरों में भी मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं

अब डाकघरों में भी मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं

Sat, 01 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अब डाकघरों में भी मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं
01पीबीटीपी-15,16
विज्ञापन



अब डाकघरों में भी मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं
क्रासर..
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अब बैंकों की तर्ज पर पोस्ट ऑफिस में भी कैश का लेनदेन हो सकेगा। बैंक जैसी सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शहर स्थित लाला लाजपत राय मेमोरियल हॉल में पोस्टल पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पोस्टल बैंक द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में दी जानी वाली सुविधाओं की जानकारी दी और पोस्टल बैंक में खाते खोलने वाले उपभोक्ताओं को क्यू आर कार्ड का वितरण किया। इससे वह घर बैठे जमा निकासी, पैसा ट्रांसफर, बिल पेमेंट आदि कर सकेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन होने के बाद डाक अधीक्षक सोनल ने बताया कि पोस्टल पेमेंट बैंक खुलने से उपभोक्ताओं को डाकघरों में भी आम बैंक की तरह सुविधाएं मिलेंगी। उपभोक्ताओं के इस बैंक के खाते बनाए जाएंगे। इससे उपभोक्ता अन्य बैंकों की तरह ही पोस्टल बैंक से भी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। अभय कुमार ने कहा कि पोस्टल पेमेंट बैंकों में लोगों को ई-बैंकिंग, लोन, ऑनलाइन रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), एनएफी, म्यूच्युल फंड, ऑनलाइन बिल जमा करवाने आदि की सुविधा मिलेगी। राजेश तिवारी ने कहा कि उपभोक्ता पोस्टल बैंक से भी अन्य बैंकों की तरह लेनदेन कर सकते हैं। प्रवर अधीक्षक डाकघर नईमुद्दीन ने कहा कि पहली सितंबर को सूबे सहित देश में इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंकों की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। प्रदेश में 60 ब्रांच खोली गई हैं। इनका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से किया है। दिनेश चंद ने कहा कि पोस्टल बैंक में केवल आधार कार्ड से बिना कागजी कार्यवाही के खाता खोलने की सुविधा दी गई है। मुशर्रफ हसन खां ने बताया कि पोस्टल बैंक के तहत ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बचत खाता, मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान आदि की सुविधा दी जाएगी। हिलाल खां ने कहा कि ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर पोस्टल बैंक का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में डाक विभाग के महाप्रबंधक वित्त काशीनाथ झा, प्रवर अभियंता नईमुद्दीन के साथ ही डीएम डॉ. अखिलेश मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed