{"_id":"5b48e48f4f1c1b35748b4639","slug":"41531503759-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 96.20 करोड़ से होगा चार सड़कों का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: 96.20 करोड़ से होगा चार सड़कों का चौड़ीकरण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले वासियों के लिए यह अच्छी खबर है। पूरनपुर-कलीनगर जर्जर हो चुके मार्ग के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों के तीन जर्जर मार्गों से गुजरने पर होने वाली दिक्कत से जल्द निजात मिलने वाली है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से जिले के चार प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के लिए भूतल परिवहन मंत्रालय ने स्वीकृत प्रदान की है। इन सड़कों पर 96.20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
जिले की कई सड़कों को पिछले दिनों राज्यमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कराया जा चुका है, जबकि पीलीभीत पूरनपुर होते हुए खुटार मार्ग पर काम चल रहा है। अब केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से जिले की विभिन्न तहसीलों के चार जर्जर मार्गों के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है। केंद्रीय मंत्री के ओएसडी आनंद चौधरी ने बताया कि जनवरी माह में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर बिलसंडा क्षेत्र के ईटगांव बमरौली मार्ग, बिलसंडा बमरौली से तिल्छी मार्ग, अमरिया क्षेत्र के मंडनपुर जवहापुर से उधमसिंह नगर की सीमा तक और कलीनगर पूरनपुर मार्ग को सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कराने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री के पत्र पर भूतल परिवहन मंत्रालय ने इन मार्गों के लिए 96.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बावत भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र भेजकर अवगत करया है। केंद्रीय मंत्री के ओएसडी ने मीडिया को इन पत्रों की प्रति सौपते हुए बताया कि भूतल परिवहन मंत्रालय से चार सड़कों के चौड़ीकरण की स्वीकृति का पत्र प्राप्त हो चुका है। जल्द ही इन मार्गों पर काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न तहसीलों के यह चार मार्ग यातायात के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं। जो पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में थे। इससे लोगों को आवागमन संबंधी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
मार्ग लागत (लाख में)
1. ईटगांव-बमरौली मार्ग 1992.52
2. बिलसंडा-बमरौली मार्ग से तिल्छी मार्ग 3071.71
3. मंडनपुर से उधमसिंहनगर की सीमा तक 2611.13
4. पूरनपुर-कलीनगर मार्ग 1945.05
कुल योग 9620.41