{"_id":"5af49eb24f1c1b350b8b94c6","slug":"41525980850-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूषा जैन बनीं महिला जैन मिलन की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूषा जैन बनीं महिला जैन मिलन की अध्यक्ष
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
महिला जैन मिलन के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से मंजुषा जैन को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रुचि जैन को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बृहस्पतिवार को शाम के समय छोटा बाजार स्थित वीरांगना रेखा जैन के आवास पर महिला जैन मिलन की विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन मिलन के क्षेत्रीय संयोजक जनेश्वर दयाल जैन ने चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराया। इस दौरान आम राय से मंजूषा जैन को अध्यक्ष और रुचि जैन को मंत्री चुना गया। इसके अलावा पुष्पा जैन को उपाध्यक्ष, दीपा जैन को कोषाध्यक्ष, रेखा जैन को उप मंत्री, रीना जैन को प्रचार मंत्री, सीमा जैन को धार्मिक कार्यक्रम मंत्री, संगीता जैन को धर्मयात्रा मंत्री चुना गया। तय किया गया कि 14 मई को पालकी प्रभावना यात्रा और 20 मई को निर्भय एंकलेव स्थित जैन मंदिर में होने वाले श्री कल्याण मंदिर स्रोत विधान में सपरिवार भाग लेंगे। इस दौरान संरक्षक वीना जैन, कविता जैन, आशा जैन, मधु जैन, रुपाली जैन, वंदना जैन आदि मौजूद रहीं।