{"_id":"5adb98cd4f1c1b87028b5c48","slug":"41524340941-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों के विपरीत चल रहे ईंठ भट्ठे बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों के विपरीत चल रहे ईंठ भट्ठे बंद कराए
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आपत्ति के बावजूद तहसील क्षेत्र में मानकों के विपरीत चलाए जा रहे अवैध ईंट भट्ठे शनिवार को बंद कराए । एनजीटी टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ पहुंचकर भट्ठों को बंद करा दिया। दमकल विभाग की गाड़ियों से पानी डालकर भट्ठे में धधक रही आग को बुझा दिया। इस दौरान भट्ठा चलाने वाले कुछ संचालकों ने कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन फोर्स ने उन्हें दौड़ा दिया।
एनजीटी टीम को तहसील क्षेत्र में अनेक ईंट भट्ठों को बिना मानकों को पूरा किए चलाने की सूचना मिली । शनिवार को एनजीटी अधिकारियों ने तहसील प्रशासन एवं पुलिस फोर्स के साथ करीब दर्जन भर भट्ठों पर कार्रवाई की। जांच में पाया कि कई ईंट भट्ठा मालिकों ने एक भी मानक पूरा नहीं किया था। कई भट्ठे आबादी से बामुश्किल 350 मीटर की दूरी पर चल रहे थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ईंट भट्ठों को मानकों के विपरीत बताकर अवैध ठहरा चुका था। इस वजह से इन्हें चलाने की परमिशन भी जारी थी। इसके बावजूद ईंट भट्ठों को उसके मालिकों ने चालू करा दिया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आपत्ति और बगैर परमिशन के ईंट भट्ठे शुरू किए जाने की सूचना पर एनजीटी टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ पहुंचकर बंद करा दिया। अफसरों ने जैसे ही दमकल विभाग की गाड़ियों से पानी डालकर भट्ठे में धधक रही आग बुझानी शुरू की, दबंग सामने आकर कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस पर पुलिस फोर्स ने दबंगों को दौड़ा दिया और फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर भट्ठे की आग बुझा दी। चिमनियों से निकलने वाला धुआं भी बंद हो गया। एनजीटी टीम अधिकारियों और तहसीलदार जसधीर सिंह ने चेतावनी दी कि अगर भट्ठा फिर से चालू करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।