{"_id":"5a4e7b6e4f1c1b0e788b6a01","slug":"41515092846-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन, हर्ष और अभि का मॉडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन, हर्ष और अभि का मॉडल प्रथम
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया । इसमें कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण ने किया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने आधुनिक और प्राचीन काल विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियों के माडल प्रस्तुत कर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इनमें हाईड्रोलिक जेसीबी, वाईंड एनर्जिंग ग्लाइडर, डीसी जनरेटर, वाटर हार्वेस्टिंग आदि मॉडल प्रस्तुत किए गए। उपप्रधानाचार्य केपी सिंह ने छात्र- छात्राओं को विज्ञान की नयी तकनीक से अवगत कराया। इसमें छात्र नितिन गुप्ता, हर्ष और अभि यादव के हाईड्रोलिक जेसीबी माडल प्रथम, हर्षदीप कौर का वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल द्वितीय, छवि गुप्ता, अनुष्का और तनु यादव के डीसी जनरेटर के मॉडल को तृतीय स्थान मिला। अंत में मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक राजेश कुमार, प्रयास भारद्वाज, संजय गुप्ता, केपी सिंह, मीनाक्षी, शिल्पा ढाका, सुनीता शर्मा, रेशू आदि रहे।