{"_id":"5a3c0b244f1c1b156b8bda90","slug":"41513884452-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में डेपोडिल व स्पोट्सर् स्टेडियम की टीमें पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में डेपोडिल व स्पोट्सर् स्टेडियम की टीमें पहुंची
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम और डेपोडिल इंटरनेशनल स्कूल की टीमों ने अपने अपने मैन जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
स्थानीय खेल स्टेडियम में खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना अंौर डेपोडिल इंटरनेशनल स्कूल की टीमों के बीच हुआ। टास जीतकर नेहरू इंटर कॉलेज की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते डेपोडिल की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज राहुल ने शानदार 81 और सागन ने उनसठ रन का योगदान दिया। श्री नेहरू इंटर कॉलेज की टीम के गेंदबाज इरशाद ने तीन विकेट लिए। जवाब में नेहरू इंटर कॉलेज की टीम बल्लेबाज आदिल के बीस रन की बदौलत मात्र 73 रन ही बना पाई। डेपोडिल की टीम के गेंदबाज संदीप और गौरव ने दो दो और सलमान ने एक विकेट लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा और डेपोडिल स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। टास जीतकर डेपोडिल की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर चार विकेट खोकर 165 रन का स्कोर बनाया। इसमें बल्लेबाज सागर ने 68 और रवि ने 39 रन का योगदान दिया। जैन इंटर कॉलेज की टीम के गेंदबाज गौरव और संजीव ने दो- दो और रोहित ने एक विकेट लिया। जवाब में जैन इंटर कॉलेज की टीम केवल 78 रन ही बना पाई। इसमें संजीव सुमन ने 43 रन का योगदान दिया। डेपोडिल स्कूल की टीम के गौरव और राहुल ने दो दो विकेट लिए। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। बृहस्पतिवार को डेपोडिल स्कूल की टीम ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और डेपोडिल इंटरनेशनल स्कूल की टीमों के बीच होगा। मैचों की अंपायरिंग प्रवेंद्र धामा और साहिल काशिक, स्कोरिंग जतिन कौशिक ने की। इस दौरान एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक, प्रवीन पुंडीर, योगेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महबूब हसन आदि रहे।