{"_id":"5a3911e54f1c1b8e698c2c63","slug":"41513689573-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खिली धूप, शाम को शीतलहर का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में खिली धूप, शाम को शीतलहर का असर
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
ठंड में स्कूल जाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड का असर अब भी बरकरार है। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन पूरे दिन मौसम में ठंडक बनी रही। शीतलहर का असर ज्यादा दिखाई देने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो रहे है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
पिछले तीन दिन से जबरदस्त ठंड हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार सुबह शीतलहर चल रही थी। घना कोहरा होने की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थी। लोग ठंड से कांप रहे थे। इस बीच सुबह लगभग 11 बजे धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते ठंड से गलन बढ़ गई। इन दिनों ठंड में बर्फीली हवाओं के चलते बाजार में गर्म कपड़ों की जमकर बिक्री हो रही है। शाम होते ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सन्नाटा पसरने लगता है।