{"_id":"5a27f9b54f1c1bc9678c03bf","slug":"41512569269-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक ती रह गई पुलिस, आतिशबाजी के साथ निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक ती रह गई पुलिस, आतिशबाजी के साथ निकाला मशाल जुलूस
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
शाैर्य दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अयोध्या कांड को लेकर छह दिसंबर को सुरक्षा बंदोबस्त सख्त होने के प्रशासन के दावे बुधवार शाम विहिप, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं के आगे पस्त पड़ गए। रोक के बावजूद एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकालकर शौर्य दिवस मनाया। शुरूआत में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के अडिग होने पर पुलिस को बैकफुट पर आने में समय नहीं लगा।
बुधवार सुबह से ही शहर के समस्त चौराहों पर पुलिस बल को सुरक्षा की कमान संभालने के लिए तैनात कर दिया था। शाम को कई संगठनों की ओर से शौर्य दिवस मनाते हुए जुलूस निकालने की घोषणा करने के बाद पुरानी तहसील स्थित आरएसएस कार्यालय पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। शाम पांच बजे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच- युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता जमा हो गए। इसके बाद पहले सड़क पर आकर मोमबत्तियां जलाई गई। इसके बाद मशाल जलाकर जुलूस निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इस पर कोतवाल एसके सिंह ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के जुलूस निकालने पर अडिग होने पर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। इस दौरान कोतवाल एसके सिंह और वरिष्ठ हिजामं नेता अरुण बाजपेई की तीखी नोकझोंक भी हुई। पहले आरएसएस कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की गई। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस आरएसएस कार्यालय से शुरू होकर सुनहरी मस्जिद चौराहा, मोतीराम चौराहा होता हुआ साहूकारा मोहल्ला स्थित विहिप कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। जुलूस रोकने की जिम्मेदारी संभालने को लगाई गई पुलिस उसके आगे-पीछे चलते बेबस नजर आई। विहिप कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए संगठनों के नेताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उधर, शाम चार बजे जुलूस निकाल रहे शिवसेना कार्यकर्ता पुलिस के सख्त होने के बाद वापस हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ विहिप नेता दीपक अग्रवाल, हिजामं जिलाध्यक्ष स्वतंत्र देवल, अंबरीश मिश्रा, विनोद शर्मा, रोहित , राहुल, सौरभ, हितेश, जगदीश, शिवम, जिला संयोजक बजरंग दल आकाश सक्सेना, नगर संयोजक बजरंग दल सिद्यांत मिश्रा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
...जब नए पदाधिकारियों का उड़ा रंग
पीलीभीत। उधर वरिष्ठ नेताओं के तेवरों के आगे नए पदाधिकारियों के चेहरों का रंग उड़ने में भी देरी नहीं लगी। पुलिस के रोकने के बाद भी जुलूस निकालने की जिद करने पर कुछ पदाधिकारी प्रशासनिक-पुलिस अफसरों के सामने अपनी बेबसी का इजहार करते दिखाई दिए। आलम यह रहा कि वरिष्ठ नेताओं और पुलिस के बीच हो रही भिड़ंत के दौरान एक वरिष्ठ नेताजी ने कार्यकर्ताओं की फटकार लगा डाली।
विज्ञापन
भाकपा माले ने मनाया सांप्रदायिक सौहार्द दिवस
पीलीभीत। बुधवार को भाकपा (माले) कार्यालय पर साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस मनाया। जिला सचिव देवशीष राय ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को देश में दंगा भड़काने की कोशिश की गई थी। यह भी का कि धार्मिक मुद्दों को उठाकर भाजपा सरकार देश को विभाजन की ओर ढकेल रही हैं। उधर, किसान कर्ज के मकड़जाल में फंसकर आत्महत्या कर रहे हैं। किसान विरोधी नीति के खिलाफ माले 12 से 14 दिसंबर तक जिला मुख्यालय नेहरू पार्क में भूख हड़ताल करेगी। अंतिम दिन 14 दिसंबर को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल मिश्रा, मोहनलाल, वेद प्रकाश, प्रहलाद, राम भरोसे, दिलीप दास आदि मौजूद रहे।
अयोध्या कांड के समाधान को सुनवाई तेज करने की मांग
पूरनपुर। अयोध्या विवाद पर कई मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपे। हाफिज जकी खां नूरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में अयोध्या कांड को लेकर सुनवाई तेज कराने समेत कई मांगे की। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद असलम नूरी, हाफिज कमर महबूब, शागुल अली, तौफीक अहमद कादरी आदि मौजूद रहे। उधर, सुन्नी उलमा कौंसिल ने दिए ज्ञापन में धार्मिक स्थल की हिफाजत को स्पेशल टास्क फोर्स बनवाने समेत कई मांगें की। ज्ञापन देने वालों में शाहिद, शरीफ अहमद, शहादत हुसैन आदि थे।
बीसलपुर में विधायक ने मनाया शौर्य दिवस
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को एकत्र लोगों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर विधायक रामसरन वर्मा, कालेज के प्रबंधक विष्णु गोयल, प्रधानाचार्य डा.रविशरण चौहान, योगी मौजनाथ, ईश्वर सिंह, डा.अविनेश प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण गंगवार आदि मौजूद रहे। विधायक ने पिछले माह दिल्ली में हुई राष्ट्र स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले दियोरिया निवासी अजय सिंह और उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा कारगिल युद्ध में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेना के कैप्टन महावीर सिंह भदौरिया को सम्मानित किया गया।