{"_id":"5a259ef84f1c1bce408bb07a","slug":"41512414968-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतली राजवाहे की पटरी टूटने से किसानो की सैकडो बीघा फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीतली राजवाहे की पटरी टूटने से किसानो की सैकडो बीघा फसल हुई जलमग्न
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
मीतली रजबाहे की पटरी टूटने से किसानों की खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा गेहूं, गन्ने आदि की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण किसानों की फसल नष्ट हो रही है। मीतली रजबाहा मिट्टी से अटा होने के साथ ही पटरी जर्जर हो चुकी है। सिंचाई विभाग अचानक रजबाहे में पानी छोड़ देता है। इससे जर्जर हाल पटरियां टूट जाती है और रजबाहे का पानी खेतों में भर जाता है और किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती है। मीतली रजबाहे की पटरी टूटने से किसान महक सिंह, रविंद्र, अशोक, सुरेंद्र लोकेश, राजबीर, तिलकराम, राम कुमार आदि की गेहूं, गन्ने की फसलों में पानी भर गया है। किसानों ने अधिकारियों से पानी को अविलंब बंद कराकर पटरी की मरम्मत कराने की मांग की।