{"_id":"5b8d77aa42c792463a2e644f","slug":"34-falls-sick-after-consuming-kadhi-chawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी के भंडारे में कढ़ी-चावल खाकर 34 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी के भंडारे में कढ़ी-चावल खाकर 34 लोग बीमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतरसिया गांव में जन्माष्टमी के दिन मां काली मंदिर पर आयोजित भंडारे में कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 34 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें अधिकतर बच्चे शामिल थे। पेट में दर्द उठने के बाद उनको उल्टी-दस्त शुरू हो गए। आननफानन में बीमार लोगों को सीएचसी बरखेड़ा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पतरसिया मंदिर पर इस साल भी जन्माष्टमी पर सोमवार को झांकियां सजाई गईं। शाम चार बजे से भंडारा किया गया। गांव के सभी लोगों ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। रात आठ बजे के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़नी लगी। पहले पेट दर्द हुआ, इसके बाद उल्टी-दस्त होने लगे। कई लोगों की हालत बिगड़ने पर गांव में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना यूपी 100 और एंबुलेंस 108 पर दी गई तो बीमार लोगों को सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। 15 लोगों को सीएचसी बरखेड़ा और 19 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक बीमार यहां आ रहे थे।
जानकारी मिलने पर एसडीएम बीसलपुर वंदना त्रिवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाद में फूड इंस्पेक्टर ने खाने के सैंपल लिए।