{"_id":"5b8af05d42c792465f7d00ad","slug":"31535832157-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनि श्री तरूण सागर जी महाराज ने ली देवलोक समाधि, देश भर मे शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनि श्री तरूण सागर जी महाराज ने ली देवलोक समाधि, देश भर मे शोक की लहर
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर स्थित जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनि श्री तरूण सागर जी महाराज द्वारा दिल्ली राधेपुरी से चलकर तरुण सागरम स्थल गांव बसंत पुर सैथली मुरादनगर में शनिवार को तीन बजकर 18 मिनट पर देवलोक समाधि लेने के चलते देश भर के जैन समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को खेकड़ा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में शोक सभा का आयोजन किया। इसमें कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन एवं प्राचार्य डॉ. आरके जैन समेत शिक्षिकाओं व छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर प्रभु से उनकी आत्म शांति की कामना की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद जैन ने बताया कि परम पूज्य राष्ट्र संत क्रांतिकारी तरूण सागर जी महाराज कड़वे प्रवचनों के लिये विश्व प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपने प्रवचनों से जैन समाज ही नहीं अन्य धर्मों के लोगों में भी वैचारिक क्रांति उत्पन्न करते हुए अनेक परिवारों को टूटने से बचाया। उन्होंने दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया और जैन समाज व जैन संतों को एक नई पहचान दी। शोक सभा में राहुल जैन, अंकुश जैन, अजेश कुमार जैन, जिनेश कुमार जैन समेत जैन समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
खेकड़ा नगर के जैन समाज के लोगों ने बताया कि क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनि श्री तरूण सागर जी महाराज की देवलोक समाधि मुनि श्री अरूण सागर जी महाराज, आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज, मुनि श्री शिवानंद सागर जी महाराज, आदि साधुओं के ससंघ सानिध्य में हुई।
महाराज श्री का जीवन परिचय।
जन्म 26 जून 1967 गुहंची जिला दमोह मध्य प्रदेश
माता का नाम शांति बाई
पिता का नाम प्रताप चंद्र जैन
महाराज श्री का बचपन का नाम पवन कुमार जैन
साढे़ दस वर्ष की आयु में घर छोड़ा
13 वर्ष की आयु में जैन संन्यास लिया
20 वर्ष की आयु में 20 जुलाई 1988 में बागीदौरा जिला बांसवाडा राजस्थान में दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण की
दीक्षा गुरू आचार्य श्री पुष्प दंत सागर जी महाराज
33 वर्ष की आयु में लालकिले से राष्ट्र को संबोधित किया
35 वर्ष की आयु में राष्ट्र संत की पदवी से नवाजे गए
38 वर्ष की आयु में भारतीय सेना को संबोधन किया
39 वर्ष की आयु में राजभवन बंगलूरु संबोधन किया
श्रवणबेलगोला कर्नाटक 2006 में भगवान
बाहुबली के महामस्तिकाभिषेक महोत्सव में प्रमुख वक्ता रहे।
43 वर्ष की आयु में विजयादशमी 2009 आर एसएस के
गणवेश से चमडे़ के जूते व बेल्ट हटवाए
मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रवचन और डॉ. रमन सिंह द्वारा आहार दान
44 वर्ष की आयु में मध्यप्रदेश विधानसभा 27 जुलाई 2010 में प्रवचन और मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आहार दान
45 वर्ष की आयु में गिनीज वर्ल्ड रिकार्डस
28 अगस्त 2012 में लिंबा बुक रिकार्डस में नाम दर्ज
46 वर्ष की आयु में 2500 वर्ष के जैन इतिहास पहली बार दिगंबर और श्वेतांबर मुनियों का संयुक्त चातुुर्मास जयपुर
47 वर्ष की आयु में बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा द्वारा आयोजित संत सम्मेलन में प्रमुख उपस्थिति रहे
49 वर्ष की आयु में हरियाणा विधान सभा 25 अगस्त 2016 में प्रवचन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आहार दान
50 वर्ष की आयु में इंडिया टीवी के शो आप की अदालत 18 मार्च 2017 में
23 मई 2017 को दिल्ली मुख्यमंत्री के आवास पर प्रवचन तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आहार दान
51 वर्ष की आयु में अपने जन्मदिन पर श्मशान की भूमि उदयपुर वाटी राजस्थान 26 जून 2017 में जन्मदिन मनाकर
एक क्रान्ति की पहल की और राजस्थान की मुख्यमंत्री
श्रीमति वसुंधरा राजे के निवास स्थान जयपुर में प्रवचन किए