{"_id":"5b5771564f1c1b4f748b6a09","slug":"31532457302-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, 600 उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, 600 उपभोक्ताओं की बिजली गुल
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंका, 600 घरों की बिजली गुल
बेपटरी व्यवस्था पर गुस्साए व्यापारी, घुंघचाई में फूंका जेई का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। एसडीओ कार्यालय के पास लगा 650 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 600 उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से सभी बेहाल हो गए हैं। बेपटरी व्यवस्था से गुस्साए व्यापारियों ने इसको लेकर नाराजगी जताई। वहीं, घुंघचाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जेई का पुतला दहन किया।
एसडीओ कार्यालय के पास रखे उक्त ट्रांसफार्मर से स्टेशन रोड, सीमेंट रोड, ब्लॉक चौराहा, मोहल्ला रजागंज के कुछ हिस्से के करीब छह सौ उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाती है। इसमें अधिकांश उपभोक्ता व्यापारी है। करीब 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उसको बदलवाकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर सप्लाई सुचारू करा दी थी। बदलकर रखा गया ट्रांसफार्मर मंगलवार सुबह करीब छह बजे फुंक गया। जिसके बाद बिजली गुल हो गई। कुछ देर इनवर्टरों ने साथ दिया, लेकिन बाद में वह भी ठप हो गए। पूरे दिन लोग गर्मी में परेशान होते रहे, लेकिन कोई निस्तारण नहीं निकल कसा। इधर, व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर इसको लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि नगर की बिजली सप्लाई कई दिनों से लड़खड़ाई चल रही है। इसका शीघ्र सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर दुष्यंत शुक्ला, मनोज कटियार, जितेंद्र गुप्ता, अनुज गुप्ता, वंटू, दलजीत सिंह आदि व्यापारी थे। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाकर मंगलवार रात तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
घुंघचाई। दो दिन से गांव की ठप बिजली सप्लाई के विरोध में विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद चौराहा पर आकर नारेबाजी करते हुए जेई का पुतला फूंका। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारी जनता की समस्या के समाधान को लेकर संजीदा नहीं है। पुतला फूंकने वालों में राधेश्याम, नवल किशोर, संजीव कुमार, सचिन, भूपेंद्र आदि थे। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि रोस्टिंग को लेकर सप्लाई बाधित है।